Monday, 13 February 2017

सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

Tags

सिगरेट पीने की लत बहुत बुरी होती है और इससे पीछा छुड़ा पाना और भी मुश्किल है। इससे कई सारी बीमारियों का खतरा बना रहता है जैसे दिल की बीमारियां, फेफड़ों की बीमारियां, अस्थमा आदि। अगर इन बीमारियों से निजात पानी है तो या तो सिगरेट की लत ना लगने दें या फिर जल्द से जल्द इससे निजात पाएं। हम आपको बताते हैं कि कैसे 21 दिनों में सिगरेट की बुरी लत से पार पाया जा सकता है।
loading...




 सिगरेट की लत छोड़ने के लिए सबसे पहला और जरुरी कदम है कि उसके लिए खुद को तैयार करना। खुद को इस बात के लिए तैयार करें कि आप जो करने जा रहें हैं वो एक अच्छा काम है और इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। खुद को तैयार करने के बाद इस बात पर ध्यान दें कि आपका सिगरेट का रुटीन क्या है। मतलब किस समय आपको सबसे ज्यादा सिगरेट की तलब होती है।

ये जान लेने के बाद कि आपको कब सिगरेट की तलब ज्यादा होती है। एक प्लान बनान होगा, इसके लिए एक कागज पर लिखकर इसे अपने घर या कमरे की दिवार पर चिपका दें और उसे रोज देखें। 

सबसे पहले और जरुरी है कि इस बारे में किसी डॉक्टर से चर्चा करें कि आपके पास कौन-कौन से तरीके हैं सिगरेट पीना कम किया जा सके। डॉक्टर कई तरीके बताएगा जिससे सिगगेट की लत को करने में कारगर होगी। एक तरीका ये हैं कि खूब सारी च्युइंगम खरीद लें जिसमें चीनी ना हो। इसे जब भी क्रेविगं हो चबाएं। इससे अपने ऑफिस, घर और जहां भी जाए साथ रखें और खाते रहें। इसका एक फायदा है कि सिगरेट की क्रेविंग कम होगी साथ ही कई शोध बताते हैं कि च्युईंगम खाने से तनाव भी कम होता है। 

सिगरेट छोड़ते समय थोड़ मु्श्किल होता है। ऐसे में जरुरी है कि आप किसी हॉबी के साथ जुड़ जाएं। जैसे स्वेटर बुनना, जी हां! ये कोई मजाक नहीं है बल्कि सच है कि स्वेटर सिलने या फिर सिलाई-बुनाई करने से मन आपके भटकेगा नहीं और सिगरेट की लत कमजोर होगी। ये दिमाग को व्यस्थ रखेगा लेकिन जरुरी नहीं है कि आप भी ये करें। जो आपको पसंद हो वो हॉबी ही चुनें। सिगरेट छो़ड़ते समय होठों का सूखना आम बात है तो अपने साथ एक अच्छा लिप बाम जरुर रखें। 

सिगरेट छोड़ने की प्रक्रिया में एक काम जरुर ही करना चाहिए, वो है गहरी सांस लेना। रोज सुबह और शाम को 10 मिनट के लिए खुली हवा में जाकर कुछ समय के लिए लंबी सांसे लें। इससे खुद को ताजा महसूस करेंगे। इससे आपके अंदर कॉफिडेंस भी आएगा। खूब सारा पानी पिएं। दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पिएं। ये शरीर से जहर को निकालेगा जो सिगरेच पीने कि वजह से शरीर में जमा हो गया है। अचानक से सिगरेट ना पीने से हो सकता है तनाव या चिंता बढ़ सकती है। ऐसे में जरुरी है कि खुद को तनावमुक्त रखने के सारे प्रयास करें। खाली समय में टहलने जाएं। स्पा या मसाज लें, इससे तनाव से दूर रहेंगे। थोड़ा सा समय कसरत के लिए निकालें। कसरत करने सिगरेट की वजह से जो भी नुकसान हुआ है वो कम होगा। शरीर चुस्त होगा। 

साभार - HZ
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों  के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!