Tuesday, 14 February 2017

गर्मियों का आनंद लें मटका लस्‍सी पी कर

Tags

गर्मियां अपने चरम सीमा पर हैं और इसे दूर भगाने के लिये लस्‍सी पीने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। लस्‍सी उत्‍तर भारत में लगभग हर घर में बनाई जाती है। यह एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे पीते ही शरीर में ताजगी भर उठती है। आज हम आपको मटका लस्‍सी बनाना सिखाएंगें। यह लस्‍सी मिट्टी के गिलास में सर्व की जाती है। आइये देखते हैं मटका लस्‍सी बनाने की विधि।  

loading...


सामग्री

दही- 1 कप 
चीनी- 3 चम्‍मच 
गुलाबजल- 2 बूंद 
इलायची पाउडर- चुटकीभर 
केसर- थोड़ा सा 
ताजी मोटी मलाई- 1 चम्‍मच 
पानी ½कप आइस क्‍यूब- 3-4 

दिल में ठंडक पहुंचाये ड्राय फ्रूट लस्‍सी विधि- एक कटोरे में दही को खूब ज्‍यादा फेंटिये और उसमें झाग पैदा कीजिये। फिर दही को कपडे़ में छान लीजिये। बाकी की दही में गुलाबजल और पानी मिक्‍स कीजिये। फिर इसमें चीनी मिक्‍स करें और तब तक फेंटे जब तक कि चीनी पूरी तरह से मिक्‍स ना हो जाए। अब इस झागदार लस्‍सी को मटकी में पलटें। आपका मटका लस्‍सी तैयार है पीने के लिये। ऊपर से इसमें इलायची पाउडर, बादाम और केसर के कुछ रेशे डालें।

साभार - HZ
कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों  के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!